CG Anganwadi Workers Protest: सड़क पर उतरी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी
CG Anganwadi Workers Protest: सड़क पर उतरी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी

CG Anganwadi Workers Protest
- महासमुंद में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल
- मुख्य मांग — शासकीय कर्मचारी का दर्जा और 10% वार्षिक मानदेय वृद्धि
- 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
महासमुंद: CG Anganwadi Workers Protest छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ 13 सूत्रीय मांग को लेकर आज एक दिवसीय हड़ताल पर है। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की मांग है कि शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। तब तक प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय मध्यप्रदेश की तर्ज पर वृद्धि की जाए। पर्यवेक्षक भर्ती तत्काल निकाले जाए। आयु सीमा बंधन हटाते हुए 50 प्रतिशत में पदोन्नति दी जाए। विभाग द्वारा जारी पोषण ट्रेकर एप में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को 5जी मोबाइल और नेट खर्च व आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाए। कार्यकर्ताओं का मानदेय न काटा जाए और न ही किसी प्रकार का दबाव बनाया जाए। ऑफलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जाना चाहिए।
CG Anganwadi Workers Protest इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपये दिया जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को गंभीर बीमारी होने पर मेडिकल छुट्टी के साथ मानदेय दिया जाए। जिससे कि सभी को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। प्रभार में दिये गये कार्यकर्ता व सहायिका को प्रोत्साहन राशि दिया जाए।
छ.ग महिला कोष से कार्यकर्ता व सहायिका को ऋण उपलब्ध कराई जाए। ईधन की राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिसे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण 1 सिलेंडर व 1 चुल्हा उपलब्ध कराई जाए।
आर टी आई के तहत 03 से 06 साल के बच्चों को स्कूल में भर्ती किया जा रहा है जिसके कारण आंगनबाड़ियों में बच्चों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है, इसके लिए विभाग द्वारा ठोस निर्णय लिया जाये। ताकि आंगनवाड़ियों में बच्चों की कमी न हो। सुपोषण चौपाल की राशि एवं मातृत्व वंदना की राशि प्रत्येक माह दिया जाए। शासन द्वारा आंगनबाड़ियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें कार्यकर्ताओं के लिए राशि आती है उसका खर्च किया जाए।
सम्मान सुविधा प्रणाली को भी बंद किया जाए। संघ के जिलाध्यक्ष व सचिव का कहना है कि मांग पूरी नही होती है तो एक सितंबर को राज्य मुख्यालय में धरना देगे और आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगे। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दो गुट है। इस गुट के से संबंधित लगभग 400 आंगनबाड़ी केन्द्र आज बंद है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वे 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रही हैं, जिनमें शासकीय कर्मचारी का दर्जा, मानदेय वृद्धि और कार्य सुविधाएं शामिल हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Anganwadi workers demonstrated for 13 point demands
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am