Balod Murder Case : जंगल में खूनी ‘लव स्टोरी’, पहले बनाए संबंध, फिर सिर कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, हत्या की वजह जानकर कांप जाएगी रूह

Balod Murder Case : जंगल में खूनी ‘लव स्टोरी’, पहले बनाए संबंध, फिर सिर कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, हत्या की वजह जानकर कांप जाएगी रूह

Balod Murder Case / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: January 26, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: January 26, 2026 3:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बालोद जिले के गुरामी जंगल में महिला कमला राजपूत की प्रेमी ने की हत्या।
  • आरोपी ने पहले महिला का गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की।
  • पुलिस ने आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की।

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित गुरामी के जंगल में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। Balod Crime News पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधों को लेकर की हत्या

आरोपी नेमीचंद साहू और शादीशुदा कमला राजपूत दोनों के बीच करीब 7 सालों से प्रेम संबंध था। मृतका कमला राजपूत बालोद थाना क्षेत्र के पाररास की निवासी थी, जबकि आरोपी प्रेमी नेमीचंद साहू तरौद गांव का निवासी है। 16 जनवरी 2026 को दोनों गुरामी गांव के जंगल में मिलने पहुंचे थे। Balod Woman Murder पहले दोनों ने जंगल में संबंध बनाए फिर दोनों के बीच  किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से उसके सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Love Affair Murder Case टैटू से हुई पहचान

हत्या करने के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर मजदूरी करने दुर्ग जिला चला गया था। वहीं, महिला के परिजनों ने पहले ही बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों महिला का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कमला राजपूत के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई कि शव गुमशुदा कमला का ही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.