महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
Modified Date: August 22, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: August 22, 2026 3:09 pm IST

ठाणे, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 25 वर्षीय विवाहिता के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया अपराध 15 अगस्त 2025 से एक वर्ष की अवधि के दौरान सोलापुर और तुलजापुर (धाराशिव जिला) में विभिन्न स्थानों पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्थायी रिश्ता बनाने का कथित तौर पर भरोसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार बाद में आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी शहर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (बलात्कार) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध सोलापुर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण मामले को जांच के लिए वहां के फौजदार चावडी थाने में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा प्रचेता अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में