Bhatapara Crime News: हैवानियत की सारी हदें पार…जंगल में मवेशियों का किया ये हाल, अब गिरफ्तार आरोपियों ने खोले काले राज

दरचूरा के जंगलों में उस समय तनाव फैल गया जब वहाँ 5 से 6 मवेशियों के कटे हुए अवशेष और खाल बरामद हुए। इस नृशंस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और गौ-सेवकों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, प्रवीण मसीह और समीर डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है .

Bhatapara Crime News: हैवानियत की सारी हदें पार…जंगल में मवेशियों का किया ये हाल, अब गिरफ्तार आरोपियों ने खोले काले राज

Bhatapara Crime News / Image Source : IBC24


Reported By: Komal Sharma,
Modified Date: December 18, 2025 / 02:20 pm IST
Published Date: December 18, 2025 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जंगलों में 5 से 6 मवेशियों के कटे हुए सिर और खाल मिले।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रवीण मसीह और समीर डहरिया को गिरफ्तार किया है।
  • गातार हो रही हत्याओं से क्षेत्र में भारी नाराज़गी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

भाटापारा: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत लगातार गौवंश की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला दरचूरा के जंगलों से सामने आया है, जहाँ पाँच से छह मवेशियों के कटे हुए अंग, सिर और खाल मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी ज़ब्त कर लिए हैं। फिलहाल, गौवंश की लगातार हो रही हत्याओं से क्षेत्र में भारी नाराज़गी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

कटे हुए सिर और शरीर से उतारी थी खाल

मिली जानकारी के अनुसार, दरचूरा के जंगलों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहाँ गौवंश के कटे हुए सिर और शरीर से उतारी हुई खाल मिली। लगभग 5 से 6 मवेशियों के अवशेष बिखरे हुए थे और शरीर के कुछ अंग गायब थे। विश्व हिंदू परिषद और गौ-सेवकों ने इस मामले में कड़ा विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जाँच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रवीण मसीह और समीर डहरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से गाय काटने के लिए उपयोग किए जाने वाले धारदार चाकू और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। बता दे कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.