Sextortion Fraud in Chhattisgarh: सेक्सटोर्शन के जाल में फंसा बलौदाबाजर का रिटायर्ड प्रोफ़ेसर.. गंवाए करीब 7 लाख रुपये, जानें कैसे दिया गया वारदात को अंजाम..

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की सहायता से आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

Sextortion Fraud in Chhattisgarh: सेक्सटोर्शन के जाल में फंसा बलौदाबाजर का रिटायर्ड प्रोफ़ेसर.. गंवाए करीब 7 लाख रुपये, जानें कैसे दिया गया वारदात को अंजाम..

How to avoid fraud Whatsapp video call? || Image- Free Press Journal


Reported By: Sunil Sahu,
Modified Date: January 25, 2025 / 07:39 pm IST
Published Date: January 25, 2025 7:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलौदबाजार में रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ ठगी का मामला
  • ब्लैकमेल और धमकी देकर वसूले गए लाखों रुपये
  • पुलिस ने शुरू की इस फ्रॉड-ब्लैकमेल मामले की जाँच

बलौदाबाजार: कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति को सेक्स चैट के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया। (How to avoid fraud Whatsapp video call?) ठगों ने वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए बदनामी और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिए।

Read More: Twitter War in Chhattisgarh: ‘एक्स’ पर भिड़े प्रदेश के दो पूर्व CM.. कहा, ‘न आप सीएम, न प्रवक्ता.. आपका ये हाल आपकी पार्टी ने ही किया है”.. जानें क्या था मामला

पीड़ित, सेवानिवृत्त प्रोफेसर लोकनाथ ध्रुव ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसमें उन्हें सेक्स चैट के जाल में फंसा लिया गया। इसके बाद ठगों ने कॉल की रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल किया और 6.83 लाख रुपये वसूल लिए।

Read Also: CM Dr. Yadav On Congress: ‘कांग्रेस को संविधान बचाओ नहीं माफी यात्रा निकालना चाहिए’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने साधा निशाना

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की सहायता से आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। (How to avoid fraud Whatsapp video call?) IBC24 न्यूज चैनल भी अपने पाठकों से अपील करता है कि किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड से बचें और जागरूक रहें। डिजिटल युग में बढ़ रहे साइबर अपराधों को रोकने के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown