Balrampur Private School News: छत्तीसगढ़ में बंद होंगे कई प्राइवेट स्कूल, कईओं पर लगेगा जुर्माना, इस वजह से लिया गया फैसला
Balrampur Private School News: बलरामपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहां बिना मान्यता के संचालित एक निजी स्कूल के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
balrampur new/ image source: ibc24 archive
- बिना मान्यता स्कूल पर कार्रवाई
- अजीजी पब्लिक स्कूल बंद
- एक लाख रुपये जुर्माना लगाया
Balrampur Private School News: बलरामपुर: बलरामपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहां बिना मान्यता के संचालित एक निजी स्कूल के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, मदगुरी क्षेत्र में चल रहे अजीजी पब्लिक स्कूल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई तब की गई जब अधिकारियों ने जांच में पाया कि स्कूल आवश्यक मान्यता के बिना ही संचालित हो रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
Balrampur Private School: बिना मान्यता स्कूल पर कार्रवाई
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा विभाग ने न सिर्फ स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया, बल्कि संचालकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की स्थिति, दस्तावेज और मान्यता से जुड़े कागजातों की पड़ताल की थी। जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद यह सख्त फैसला लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Chhattisgarh education department: अजीजी पब्लिक स्कूल बंद
प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे संस्थानों की पहचान कर कार्रवाई जारी रहेगी, जो बिना वैध अनुमति के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का दाखिला कराने से पहले स्कूल की मान्यता और वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Aaj Ka Panchang 21 April 2026: सुबह से रात तक ग्रहों का बड़ा खेल! चंद्रमा की चाल बदलते ही क्या बदल जाएगा आपका भाग्य? पढ़िए 21 अप्रैल का पंचांग
- Chandra Gochar: आज चंद्रमा करेंगे वृष से मिथुन राशि में गोचर, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, करियर में मिलेगी सफलता
- Vande Bharat: लेंसकार्ट के ‘ड्रेसकोड’ पर विवाद! कर्मचारियों के तिलक और कलावा पर रोक, क्या ये कोई पुरानी नीतिया फिर कोई गहरी साजिश?
- Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary : तलाक की अफवाहों के बीच बड़ा ट्विस्ट! 19वीं सालगिरह पर इस स्टार कपल की एक फोटो ने सब कुछ बदल दिया
- शह मात The Big Debate: महिला आरक्षण पर महाभारत!.. विपक्ष ने लगाया महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप, किसे मिलेगा प्रदर्शन का फायदा?
- GT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के बल्ले से निकला IPL 2026 का पहला शतक, मुंबई ने गुजरात को इतने रनों से दी मात, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल

Facebook


