UP Anganwadi Bharti 2026: इस राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, बिना परीक्षा के 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी नौकरी, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास इच्छुक महिलाएं 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और upanganwadibharti.in वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है।

UP Anganwadi Bharti 2026: इस राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, बिना परीक्षा के 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी नौकरी, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

(UP Anganwadi Bharti 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 21, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: April 21, 2026 11:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती प्रक्रिया शुरू
  • चयन बिना परीक्षा, सीधे मेरिट के आधार पर होगा
  • केवल 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। केवल 12वीं पास महिलाएं ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

कई जिलों में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

यह भर्ती अलग-अलग जिलों में शुरू की जा रही है। इसी क्रम में संभल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 तक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

पदों का विवरण

संभल जिले की विभिन्न परियोजनाओं में कई पद भरे जाएंगे। इसमें असमोली में 30 पद, बहजोई में 40 पद, बनिया खेड़ा में 35 पद, गुन्नौर में 14 पद, जुनावई में 12 पद, पवासा में 22 पद, रजपुरा में 9 पद और संभल क्षेत्र में 41 पद शामिल हैं। चयनित महिलाओं को अपने ही क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में काम करने का अवसर मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आवेदन करने वाली महिला का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र का निर्धारण हाईस्कूल प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर किया जाएगा। साथ ही आवेदिका को उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी होना जरूरी है।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं। इन दस्तावेजों की जानकारी आवेदन फॉर्म में भरनी होगी और कुछ को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा। वहां Latest Vacancies सेक्शन में जाकर संभल आंगनवाड़ी भर्ती का लिंक खोलना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरनी होगी। लॉगिन करने के बाद पूरा फॉर्म भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रखना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।