Maharajganj Temple Meat: काली पन्नी में ये चीज भरकर मंदिर में फेंकी, मुस्लिम युवक की शर्मनाक हरकत, सामने आया वीडियो देखकर खौल उठेगा आपका खून
Maharajganj Temple Meat: एक किशोर ने मंदिर परिसर में कथित रूप से मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
up temple meat/ image source: AngrySaffron x handle
- मंदिर परिसर में मांस फेंका गया
- गांव में बढ़ा तनाव, भीड़ जुटी
- पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Maharajganj Temple Meat: महराजगंज: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ खोरिया गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में बीती रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम युवक ने मंदिर परिसर में कथित रूप से मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी काली पन्नी में मांस लेकर आया था और उसे मंदिर परिसर में फेंककर मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचने लगा।
Minor Muslim boy desecrated ancient Shiva Mandir by throwing meat in Maharajganj, UP.
Villagers gathered in anger.
Police reached spot, cleaned the premises and took the minor into custody. @Uppolice pic.twitter.com/OnCGtY87Or
— Angry Saffron (@AngrySaffron) April 21, 2026
Maharajganj temple incident: मंदिर परिसर में मांस फेंका गया
Maharajganj Temple Meat घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और खोरिया चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराई, ताकि स्थिति और न बिगड़े। स्थानीय निवासी सोनू समेत अन्य लोगों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि यह हरकत एक विशेष समुदाय से जुड़े किशोर द्वारा की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
Shiv temple vandalism: प्रशासन ने संभाली स्थिति
फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जा रही है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Aaj Ka Panchang 21 April 2026: सुबह से रात तक ग्रहों का बड़ा खेल! चंद्रमा की चाल बदलते ही क्या बदल जाएगा आपका भाग्य? पढ़िए 21 अप्रैल का पंचांग
- Chandra Gochar: आज चंद्रमा करेंगे वृष से मिथुन राशि में गोचर, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, करियर में मिलेगी सफलता
- Vande Bharat: लेंसकार्ट के ‘ड्रेसकोड’ पर विवाद! कर्मचारियों के तिलक और कलावा पर रोक, क्या ये कोई पुरानी नीतिया फिर कोई गहरी साजिश?
- Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary : तलाक की अफवाहों के बीच बड़ा ट्विस्ट! 19वीं सालगिरह पर इस स्टार कपल की एक फोटो ने सब कुछ बदल दिया
- शह मात The Big Debate: महिला आरक्षण पर महाभारत!.. विपक्ष ने लगाया महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप, किसे मिलेगा प्रदर्शन का फायदा?
- GT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के बल्ले से निकला IPL 2026 का पहला शतक, मुंबई ने गुजरात को इतने रनों से दी मात, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल

Facebook


