Balrampur Crime News :एक ही ज़िले से आई दो खौफनाक दास्तान, एक ने दीवार तोड़कर किया हमला, दूसरे ने शादी के नाम पर की हैवानियत

Balrampur में दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक मामले में आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरे में शादी का झांसा देकर महिला का शोषण किया गया।

Balrampur Crime News :एक ही ज़िले से आई दो खौफनाक दास्तान, एक ने दीवार तोड़कर किया हमला, दूसरे ने शादी के नाम पर की हैवानियत

Balrampur Crime News / Image Source : IBC24

Modified Date: March 13, 2026 / 11:16 pm IST
Published Date: March 13, 2026 11:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर में दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं।
  • एक आरोपी घर में घुसकर वारदात करने का आरोपी है।
  • दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

बलरामपुर : Balrampur Crime News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की दो अलग-अलग वारदातों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

पहली घटना 1 मार्च की रात की है, जिसमें 28 वर्षीय आरोपी अनिमेष ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। Rape Crime News पुलिस के अनुसार, आरोपी दीवार तोड़कर 50 वर्षीय महिला के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाभी के साथ किया शारीरिक शोषण

दूसरी घटना में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हुई है। इसमें दिलीप नामक आरोपी ने अपनी ही रिश्ते की विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी पीड़िता को पत्नी बनाकर रखने का झूठा वादा करता रहा, लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस को गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने पीड़िता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.