Bastar Naxal Free News: क्या ये महिला नक्सली लेना चाहती है पति के ‘मौत का बदला’?.. आखिर कब होगा इन 2 आखिरी माओवादियों का सरेंडर?..

Bastar Naxal Free News: छत्तीसगढ़ बस्तर में नक्सलवाद का अंत, आखिरी 40 नक्सली सक्रिय, आत्मसमर्पण या सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा

Bastar Naxal Free News: क्या ये महिला नक्सली लेना चाहती है पति के ‘मौत का बदला’?.. आखिर कब होगा इन 2 आखिरी माओवादियों का सरेंडर?..

Bastar Naxal Free News || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 26, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: March 26, 2026 2:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बस्तर में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में
  • आखिरी 40 नक्सली अभी भी सक्रिय
  • आत्मसमर्पण नहीं तो सख्त कार्रवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। सरकार का दावा है कि 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सली कैडर का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा। (Bastar Naxal Free News) कभी यहां 500 से ज्यादा नक्सली सक्रिय थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर करीब 40 रह गई है। इनमें भी बड़े कमांडर बहुत कम बचे हैं, जबकि बटालियन नंबर-1 का कमांडर सोढ़ी केसा और नॉर्थ डिविजन की सदस्य रूपी अब भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

कौन है महिला नक्सली “रूपी?”

ये दोनों नक्सली अपने करीब 40 साथियों के साथ उत्तर और दक्षिण बस्तर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हैं। पहली बार इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि ये बचे हुए नक्सली सरकार की तय समय सीमा को चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं। खासकर रूपी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने पति की मौत का बदला लेने के इरादे से सक्रिय है।

बड़े ‘आपरेशन’ पर फिलहाल रोक

31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की गई है, लेकिन अभी भी कुछ नक्सली पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, (Bastar Naxal Free News) इसलिए फिलहाल बड़े ऑपरेशन नहीं चलाए जा रहे हैं। हालांकि, आने वाले 6 दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं।

पुलिस ने जारी की आखिरी चेतावनी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने इन नक्सलियों को आखिरी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर तय समय सीमा तक आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री Vijay Sharma ने भरोसा जताया है कि सभी नक्सली जल्द ही पुनर्वास का रास्ता चुनेंगे।

पापाराव के समर्पण से नेतृत्व ख़त्म

इस बीच, पापा राव के आत्मसमर्पण के बाद दक्षिण-पश्चिम बस्तर में नक्सलियों का शीर्ष नेतृत्व लगभग खत्म हो चुका है। मोहला-मानपुर क्षेत्र में सक्रिय आखिरी पांच नक्सलियों ने भी सरेंडर कर दिया है। (Bastar Naxal Free News) अब पुलिस बाकी बचे नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण की अपील कर रही है। आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि ये 40 नक्सली सरेंडर करते हैं या फिर कार्रवाई का सामना करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown