Chhattisagrh Naxalites Latest News: : सरेंडर करो या फिर सीधे ढेर!.. बीजापुर में 14 नक्सली गिरफ्तार, नारायणपुर में 9 ने डाले पुलिस के सामने हथियार
सफल अभियान के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों का मनोबल और मजबूत हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों की यह संयुक्त कार्रवाई न केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल …
Success for police and security forces on Naxal front
Success for police and security forces on Naxal front : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प को साकार करने में पूरी ताकत झोंक रही है। नए साल की शुरुआत से ही सुरक्षाबलों की आक्रामक कार्रवाई ने उल्लेखनीय परिणाम दिखाए हैं। जनवरी के अभी 22 दिन ही बीते हैं, और सुरक्षाबलों ने 50 से अधिक हथियारबंद माओवादियों को मुठभेड़ों में ढेर कर दिया है।
आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी
सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई का असर साफ दिख रहा है। डर के कारण नक्सली संगठन छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर सुरक्षाबलों के खिलाफ साजिश रचने और नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नकद सहायता, आवास और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
14 नक्सलियों की गिरफ्तारी
Success for police and security forces on Naxal front : मुठभेड़ और आत्मसमर्पण के बीच, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गिरफ्तारी में भी बड़ी सफलता हासिल की है। धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा के जंगलों से की गईं। इनमें से 8 नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उनके पास से स्पाइक और जमीन खोदने वाले औजार बरामद किए गए। इस कार्रवाई में डीआरजी, उसूर थाना के जवान, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के संयुक्त बल शामिल थे।
गरियाबंद में ऐतिहासिक ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को हाल ही में गरियाबंद जिले में अंजाम दिया गया। मैनपुर के कुल्हाड़ीघाट और भालूडिग्गी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 27 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया। हालांकि, मुठभेड़ के बाद 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इस अभियान में कई शीर्ष नक्सली नेताओं का सफाया हुआ, जिसमें सीसी सदस्य चलपति और सत्यम गांवड़े भी शामिल थे।
Success for police and security forces on Naxal front : इस सफल अभियान के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों का मनोबल और मजबूत हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों की यह संयुक्त कार्रवाई न केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने में सहायक होगी, बल्कि राज्य के विकास कार्यों को भी गति प्रदान करेगी। सरकार की यह रणनीति दिखाती है कि नक्सलवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में हर मोर्चे पर सफलता सुनिश्चित की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 1980 के दशक से सक्रिय है। यह समस्या विशेष रूप से बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, और सुकमा जिलों में अधिक गंभीर है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Success for police and security forces on Naxal front, Big success achieved again in Bijapur and Narayanpur
बस्तर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm