Home » Chhattisgarh » Bemetara News: Big update in Biranpur Bhuvaneshwar Sahu murder case, CBI arrested 2 more people of special community
Bemetara News: बिरनपुर भुवनेश्वर साहू हत्याकांड में बड़ा अपडेट, CBI ने विशेष समुदाय के 2 और लोगों को किया गिरफ्तार
Ads
Bemetara News: साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी। CBI ने जांच के बाद विशेष समुदाय के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।
बेमेतरा: Bemetara News, बिरनपुर में हुए भुवनेश्वर साहू हत्याकांड में CBI ने 2 लोगों को और गिरफ्तार किया है। साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी। CBI ने जांच के बाद विशेष समुदाय के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।
जानें क्या था बिरनपुर मामला
आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2023 को साजा विधानसभा के अंतर्गत बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया । इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया, जिससे यह मामला और गरमा गया। बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई।
Bemetara News, इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव बिरनपुर खार में मिले। उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठी थी। किंतु प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए सीबीआई जांच की मांग को एक सिरे से खारिज कर दी थी ।
विधानसभा चुनाव में भी बना मुद्दा
वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा 2013 में चुनाव के दौरान भी बिरनपुर में हुई हत्या एक बड़ा मुद्दा बना था। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की केबिनेट ने बिरनपुर हत्याकांड की गंभीरता और जनभावना को देखते हुए। इसकी सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है।
उत्तर: यह घटना 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई थी। दो बच्चों के आपसी विवाद ने दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें भुवनेश्वर साहू नामक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में भारी तनाव, हिंसा और आगजनी हुई थी।
अब तक इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है?
उत्तर: CBI ने हाल ही में विशेष समुदाय के दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल मिलाकर अब तक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
यह मामला CBI को क्यों सौंपा गया और कब?
उत्तर: इस घटना के तुरंत बाद CBI जांच की मांग उठी थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। बाद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस मामले की गंभीरता और जनभावना को देखते हुए CBI जांच की सिफारिश की, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया।
इस हत्याकांड का राजनीति और चुनावों पर क्या असर पड़ा?
उत्तर: यह मामला 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा बना। भाजपा और हिन्दू संगठनों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन, रैलियाँ और धरना दिए। CBI जांच की मांग को चुनावी वादे के रूप में भी दोहराया गया।
आगे की जांच और कार्रवाई में क्या संभावनाएँ हैं?
उत्तर: CBI अब इस केस में गहराई से पूछताछ और साक्ष्य एकत्र कर रही है। आगे और गिरफ्तारियाँ संभव हैं। चार्जशीट दाखिल करने और अदालती कार्यवाही की प्रक्रिया तेज हो सकती है। समुदायों में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक निगरानी भी बढ़ाई जा सकती है।