FIRE/ image source: ani x handle
विजयनगर: कर्नाटक के विजयनगर जिले में आयोजित हम्पी महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान मंच के पास पटाखों में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के हम्पी महोत्सव में आगमन पर स्वागत के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान मंच के नजदीक रखे पटाखों में अचानक चिंगारी भड़क उठी और आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई।
#WATCH | Vijayanagara, Karnataka: As Karnataka CM Siddaramaiah arrived on stage to inaugurate the Hampi Festival, firecrackers were set off, leading to a fire near the stage. No casualties were reported, and fire department officials brought the fire under control. pic.twitter.com/KTnGLsUKxE
— ANI (@ANI) February 13, 2026
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहीं मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आग फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय मुख्यमंत्री मंच के पास ही मौजूद थे