Reported By: Mohan Patel
,Guru Khushwant Saheb Attack/Image Source: IBC24
Bemetara News: सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब आज बेमेतरा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बीते रात उनके पुत्र गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए और 24 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। Guru Khushwant Saheb Attack
Guru Khushwant Saheb Attack: गुरु बालदास साहेब ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक सड़क किनारे बिजली के पोल के टूट जाने से यह घटना हुई है लेकिन धर्मगुरु ने इस थ्योरी पर असहमति जताई। उन्होंने इसे मात्र एक हादसा नहीं बल्कि पूरे सतनामी समाज पर हमला करार दिया। गुरु बालदास साहेब ने पुत्र गुरु खुशवंत साहेब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा की जाएगी।
Read More : Gwalior News: 6 महीने से युवती को परेशान कर रहा था सिरफिरे युवक, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम की कांप उठे लोग
Bemetara News: गुरु बालदास साहेब ने साफ कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती तो सतनामी समाज आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होगा। घटना के बाद समाज में आक्रोश व्याप्त है और बड़ी संख्या में समाजजन एकजुट होकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। धर्मगुरु की चेतावनी के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।