मुजफ्फरनगर में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने आत्महत्या की

Ads

मुजफ्फरनगर में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 10:48 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भलवा गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक कमरे में महिला और पुरुष के शव बरामद किए।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान प्रगति (27) के रूप में हुई, जबकि आरोपी रोहित (30) गांव में उसके घर के सामने रहता था।

एसएसपी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंधों की जानकारी मिली है और वे गुरुग्राम में काम करते थे। महिला का विवाह आठ फरवरी को किसी अन्य व्यक्ति से तय किया गया था। इससे दोनों दुखी थे।

कुमार ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रोहित बुधवार शाम को प्रगति के घर में घुसा और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। बाद में उसने कमरा बंद कर लिया और अपना गला भी काट लिया।’’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोनों एक ही जाति के थे और महिला की दूसरे व्यक्ति से होने वाली शादी को लेकर दुखी थे। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला