Barwani Road Accident News: पलक झपकते ही बुझ गए तीन घर के चिराग, अस्पताल पहुंचे 5 से ज्यादा लोग, भीषण हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Ads

Barwani Road Accident News: बड़वानी जिले के ठीकरी नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Barwani Road Accident News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • बड़वानी जिले के ठीकरी नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Barwani Road Accident News: बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी नेशनल हाईवे से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ठीकरी थाना क्षेत्र के बरूफाटक और (Barwani Road Accident News) घोलनीया फाटे के बीच हुआ, जहां टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

Barwani Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, घोलनीया फाटे के पास बाइक सवार सामने से (Barwani Road Accident News) आ रही पिकअप से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार विनोद पिता मोहन मुजाल्दे और राजेश पिता जगन मुजाल्दे, दोनों निवासी ग्राम रसवा थाना बालकवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद पिकअप पलट गई, जिसमें सवार रोशनी पिता जहर सिंह सास्त्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी समरतलाई थाना ठीकरी की भी मौत हो गई।

घायलों का इलाज जारी

Barwani Road Accident News: पिकअप में करीब सात लोग सवार थे, जो राजपुर से (Barwani Road Accident News) रसगांव लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-