Bhilai Hotel Sex Racket Busted: शहर के इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, इस हल में मिली युवतियां

Bhilai Hotel Sex Racket Busted: पावर हाउस के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की टीम ने पावर हाउस में छाया लॉज में छापा मारा।

Bhilai Hotel Sex Racket Busted: शहर के इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, इस हल में मिली युवतियां

Bhilai Hotel Sex Racket Busted/Image Credit: IBC24.In File Photo

Modified Date: February 10, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: February 10, 2026 1:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पावर हाउस के छाया लॉज में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।
  • पुलिस ने लॉज में मारा छापा।
  • होटल संचालक और मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Bhilai Hotel Sex Racket Busted: भिलाई: छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का गोरखधंधा लगातार फल फूल रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक कई जगहों पर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो रहा है। पहले रायगढ़ और अब दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (Bhilai Hotel Sex Racket Busted) कर उनके खुलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

Bhilai Hotel Sex Racket Busted:  मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि, पावर हाउस के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलि की टीम ने पावर हाउस में स्थित छाया लॉज में छापा मारा। जैसे ही पुलिस की टीम लॉज पहुंची पूरे होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही दलाल मौके से फरार हो गया। (Bhilai Hotel Sex Racket Busted)  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, युवतियों को भोपाल और जांजगीर से बुलवाया गया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

रायगढ़ में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रायगढ़ की कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने (Raigarh Sex Racket Busted) शहर के सितारा होटल स्थित ट्रिनिटी ग्रैंड में संचालित सनराइज स्पा पर छापेमार कार्रवाई की है। रेड के दौरान स्पा के अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां पाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्पा से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं।

स्पा सेंटर संचालक और होटल मैनेजर गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक विनयकांत और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। (Raigarh Sex Racket Busted)  इसके अलावा स्पा में मौजूद युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। दरअसल पुलिस को लंबे समय से शहर में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर सनराइज स्पा में प्वाइंटर भेजकर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान स्पा में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.