Mathura Mass Suicide News: पति-पत्नी और तीन बच्चे… रात को सोये चैन की नींद, सुबह नहीं खुली किसी की भी आंख, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में मचा हड़कंप

Mathura Mass Suicide News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Mathura Mass Suicide News: पति-पत्नी और तीन बच्चे… रात को सोये चैन की नींद, सुबह नहीं खुली किसी की भी आंख, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में मचा हड़कंप

Mathura Mass Suicide News/Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: February 10, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: February 10, 2026 12:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मथुरा जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या।
  • पति-पत्नी ने तीन बच्चों के साथ किया जहर का सेवन।
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम।

Mathura Mass Suicide News: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दिल को दहला देने वाली और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। पांचो के शव घर के अंदर मिले हैं। (Mathura Mass Suicide News) बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों समेत पूरा गांव शोक में डूब गया। सामूहिक आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस तरीके से किया जहर का सेवन

Mathura Mass Suicide News:  इस मामले में अब तक मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के पांचो सदस्यों ने सोमवार (9 फरवरी) की रात को दूध में जहर मिलाकर पी लिया। सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लंबे समय तक दरवाजा खटखटाने और कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी (Mathura Mass Suicide News)  और फिर इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

Mathura Mass Suicide News:  यह पूरा मामला मथुरा जिले के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव का हैं। एक साथ पांच लोगों द्वारा आत्महत्या करने के कारण पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। हर कोई ये जानना चाहता है कि, पति-पत्नी ने इतना खौफनाक नादम क्यों उठाया। फिलहाल, पुलिस परिवालवालों और गांव वालों से पूछताछ कर मामले को समझने की (Mathura Mass Suicide News)  कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था या जान देने की कोई और वजह थी।

पुलिस को है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Mathura Mass Suicide News:  वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। पुलिस गांव के उन लोगों से बात कर रही है जो इस परिवार से रोजाना मिलते-जुलते थे और दोस्ती रखते थे। यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है (Mathura Mass Suicide News)  कि दंपती किस बात से परेशान थे। आर्थिक तंगी, उधारी न भर पाना, घरेलू कलह जैसे कई कारण होते हैं जो आत्महत्या की वजह बनते हैं। यहां ऐसा क्या कारण है और इसका जिम्मेदार कौन है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.