Reported By: Ajay Dwivedi
,Teacher and Students Obscene Conversation. Image Source- IBC24
छिंदवाड़ा। Teacher and Students Obscene Conversation मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील बातें करने के मामले में शिक्षिका भावना शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। बच्चों और अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की। शिक्षिका पर बच्चों को धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बच्चों ने शिक्षिका पर कक्षा में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षिका बच्चों से कथित तौर पर कहती थीं- ‘चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ, मैं तुम्हारे बच्चों को खिलाऊंगी।’ इसके अलावा ‘मैं डेट पर जाती हूं, तुम भी डेट पर जाओ’ और ‘आई ने कहा यू से, यू ने कहा लव से…’ जैसी बातें कहे जाने का भी आरोप है।
Teacher and Students Obscene Conversation मामले में शिक्षिका पर बच्चों को धमकाने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, शिक्षिका ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने पांच मर्डर किए हैं और जरूरत पड़ने पर बच्चे का भी मर्डर कर देंगी। यह भी कहा गया कि उनकी दोस्त पुलिस इंस्पेक्टर है, इसलिए उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की शिकायत अभिभावकों तक पहुंचने के बाद पालक संघ के पदाधिकारियों और बच्चों ने मामले की जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने बच्चों से जानकारी लेने के साथ लिखित शिकायत भी प्राप्त की। इसके बाद मामला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा की ओर से शिक्षिका भावना शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें सामने आई थीं। निलंबन आदेश लेने से इनकार किए जाने की बात भी सामने आई है।
वहीं शिक्षिका भावना शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को साजिश बताया है। उनका कहना है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ बयान दिलवाए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर नजर है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल का होने के कारण भी चर्चा में है।
ये भी पढ़ें