Reported By: Saurabh Singh Parihar
,Independence Day CG Guest List/Image Credit: CG DPR
Independence Day CG Guest List: रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची और आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। (Independence Day CG Guest List) सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम , महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ,दन्तेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे।
Independence Day CG Guest List: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी कांकेर में मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में मंत्री गजेन्द्र यादव ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह अन्य जिलों में बीजेपी के सांसद और वरिष्ठ विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
यहां देखें सूची…
इन्हें भी पढ़ें:-