Etah Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File
Etah Road Accident News: एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार को रोडवेज बस और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एटा-अलीगंज मार्ग पर थाना जैथरा क्षेत्र के पारौली सुहागपुर के पास हुआ। ऑटो-रिक्शा एटा की ओर जा रहा था, तभी उसकी सामने से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। (Etah Road Accident News) सूचना मिलने पर जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
Etah Road Accident News: पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सक्को (45) और गुलफान सिंह (45) के रूप में हुई है। घायलों में चंद्रपाल (72), नंदकिशोर (50), मुन्नी देवी (60), कान्हा (12) और सताना (35) शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-