Chhattisgarh High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, SC कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश, इन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर लगाई मुहर
Chhattisgarh High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, SC कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश, इन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर लगाई मुहर
Chhattisgarh High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, SC कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश, इन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर लगाई मुहर /image: IBC24 File
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए 3 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की है
- संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम प्रस्तावित किए गए हैं
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 22 जजों के पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 13 जज कार्यरत बताए गए हैं
बिलासपुर। Chhattisgarh High Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Bilaspur High Court News) में तीन न्यायिक अधिकारियों को जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है। 18 अगस्त को कॉलेजियम की बैठक हुई, जिसके बाद संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों की सिफारिश की गई है।
संतोष शर्मा समेत इन 3 नामों की सिफारिश (CG High Court Judges)
बता दें, कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 22 जजों ( CG High Court Judges) की मंजूरी है, जबकि अभी यहां 13 जज काम कर रहे हैं। जिन नामों की सिफारिश की गई है, वे छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इसमें संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं (Chhattisgarh High Court News)। उन्होंने अपनी न्यायिक सेवा की शुरुआत साल 2009 में बिलासपुर से एडिशनल डिस्ट्रक्ट एवं सेशंस जज के रूप में की थी।
Chhattisgarh High Court New Judges वहीं सुषमा सावंत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग रायपुर में प्रमुख सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। इसके अलावा सुधीर कुमार वर्तमान में रायपुर के फैमिली कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।


ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


