Bhupesh Baghel on ED Raid: ‘मेरे लड़के को कोई जानता नहीं था अब पूरा देश जानेगा’.. ईडी कार्रवाई के बाद ये क्या बोल गए भूपेश बघेल
‘मेरे लड़के को कोई जानता नहीं था अब पूरा देश जानेगा’.. Bhupesh Baghel’s latest statement after ED action

- ईडी ने शराब घोटाले के मामले में पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार किया।
- भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- अब मेरा बेटा पूरे देश में मशहूर हो गया।
- 22 जुलाई को कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेशभर में हाईवे जाम और विरोध रैली की घोषणा।
नई दिल्लीः Bhupesh Baghel on ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई है। इस बीच अब पूर्व सीएम बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।सोमवार को नई दिल्ली में संसद भवन के पास मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-शाह सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन कोई उनके मालिक 'अडानी' का विरोध करे, यह बर्दाश्त नहीं कर सकते। अपने बेटे पर कार्रवाई को लेकर कहा कि यह मेरे लड़के का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी ने उसे अपना दुश्मन बनाया, उसे कोई जानता नहीं था, अब रातों-रात पूरा देश जान गया।
Bhupesh Baghel on ED Raid: बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने छापा मारा था। शराब घोटाले को लेकर हुई इस छापेमारी में ईडी ने चैतन्य को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट रायपुर में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था। इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है।
Read More : Morena News: मंदिर में पुजारी नियुक्ति को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, दर्जनभर लोग घायल
22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशभर में नाकेबंदी करेगी
22 जुलाई को प्रदेश में कांग्रेस बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। सभी जिलों में हाईवे पर चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बदले की कार्रवाई बताया है। भाजपा सरकार अडाणी के लिए जल-जंगल-जमीन की लूट में सहभागी बनी हुई। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के संरक्षण में अडाणी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है। उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्रवाई कराती है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्रवाई का विरोध करेगी। प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्काजाम कर अडाणी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
https://youtu.be/6Xwv4_siZX0
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार में उनकी भूमिका रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel's latest statement after ED action
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm