CG Coal Levy Scam: सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर व्यापारियों से उगाही करता था ये शख्स.. यहां जमा होता था सारा पैसा, कोल लेवी वसूली मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा
सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर व्यापारियों से उगाही करता था ये शख्स.. यहां जमा होता था सारा पैसा, Big Revelation in Coal Levy Scam Case
Coal Levy Scam Case. Image Source- IBC24 Archive
रायपुर। Coal Levy Scam Case: बहुचर्चित कोल लेवी वसूली मामले में ACB/EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत में पांचवां पूरक अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है। यह पूरक चालान आरोपी नारायण साहू के खिलाफ दाखिल किया गया है।
Coal Levy Scam Case: जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने करीब 1000 पन्नों का विस्तृत चालान कोर्ट में पेश किया है। एसीबी/EOW ने नारायण साहू को अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य बताया है। जांच में दावा किया गया है कि आरोपी सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर कोल व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अवैध लेवी वसूलता था। जांच एजेंसी के मुताबिक वसूली गई रकम को आरोपी एकत्र कर रजनीकांत तिवारी के पास जमा कराता था।
इसके अलावा लगभग 7.5 करोड़ रुपये की राशि के हस्तांतरण, परिवहन और व्यवस्थापन में भी उसकी भूमिका सामने आई है। जांच में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी सौम्या और समीर तक रकम पहुंचाने का काम करता था। फिलहाल आरोपी नारायण साहू रायपुर जेल में बंद है। एसीबी/EOW की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई जारी है। पूरक अभियोग पत्र पेश होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
- Aaj Ka Panchang 20 May 2026 : भूलकर भी आज रात मत देखना चांद, वरना लग जाएगा भयंकर कलंक! जानें वरदा चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
- PM Modi Italy Visit: ‘आपका स्वागत है, मेरे दोस्त’… इटली के इस शहर पहुंचते ही छा गए पीएम मोदी, मेलोनी के इस खास पोस्ट ने जीता दिल
- Nigeria ISIS Operation : फरवरी से चल रही थी सीक्रेट तैयारी! नाइजीरिया-US के सैनिकों ने उड़ाई ISIS की नींद, एक ही झटके में इतने आतंकी ढेर
- Raipur Gold Theft: राजधानी के ज्वेलरी शॉप में हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते गायब हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें
- Marco Rubio India visit : भारत आ रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो! 4 शहरों के दौरे के बीच इन बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत
- Delhi Crime News: सरेआम मर्डर से दहली राजधानी, बदमाशों ने रास्ता रोक युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत
- Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: डीजल 12 रुपए और पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, तेजी से बढ़ती कीमत के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नया रेट शुक्रवार से लागू

Facebook


