Marco Rubio India visit : भारत आ रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो! 4 शहरों के दौरे के बीच इन बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

Marco Rubio 23 से 26 मई तक India के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे New Delhi, Kolkata, Agra और Jaipur जाएंगे। यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, रक्षा सहयोग और वैश्विक समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Marco Rubio India visit : भारत आ रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो! 4 शहरों के दौरे के बीच इन बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

Marco Rubio India visit / Image Source : x

Modified Date: May 20, 2026 / 08:06 am IST
Published Date: May 20, 2026 8:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत के चार शहरों का दौरा करेंगे।
  • ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर अहम वार्ता होगी।
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य के तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी चर्चा संभव।

नई दिल्ली : Marco Rubio India visit अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली, कोलकाता, आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना है।

US Secretary of State India tour नई दिल्ली, कोलकाता, आगरा और जयपुर का करेंगे दौरा

आपकों बता दें की इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। विदेश मंत्री मार्को रूबियों चार दिनों तक भारत में रहेंगे। इस दौर के दौरान वह नई दिल्ली, कोलकाता, आगरा और जयपुर भी जाएंगे।

Marco Rubio Antonio Guterres meeting वैश्विक तेल और शिपिंग आपूर्ति पर असर पर हुई चर्चा

भारत आने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संयुक्त राष्ट्र (UN) प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस से भी एक खास चर्चा की है। इन दोनों नेताओं के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा की स्थिति को लेकर बातचीत हुई। इस चर्चा में हॉर्मुज तनाव के कारण वैश्विक तेल और शिपिंग आपूर्ति पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही, समुद्र में ईरान द्वारा टोल वसूलने जैसी कार्रवाइयों को रोकने के प्रयासों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.