Bijapur School Holiday News : छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत! 2 दिन के लिए बंद हुए सभी स्कूल, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बीजापुर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Bijapur School Holiday News : छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत! 2 दिन के लिए बंद हुए सभी स्कूल, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Modified Date: July 30, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: July 30, 2026 8:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लगातार बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद।
  • IMD ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
  • प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका।

बीजापुर : Bijapur School Holiday News : देश भर में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। राजिम में सरगी नाला के उफान पर आने से सड़कों पर जलभराव हो गया है और आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

30 जुलाई से 2 अगस्त तक भरी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों 30 जुलाई से 2 अगस्त के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से मुंगेली, कबीरधाम, बालोद, कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

31 जुलाई और 1 अगस्त तक अवकाश घोषित

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। School Holiday NEWS बीजापुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और जलभराव के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.