Bilaspur Crime News: न्यायधानी में फिर खूनी वारदात, नशेड़ियों ने युवक को तलवार से काट डाला, जानिए किस बात पर वारदात को दिया गया अंजाम
Bilaspur Crime News: बिलासपुर के काठाकोनी-भिलौनी इलाके में तीन युवकों ने विवाद के बाद एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
Bilaspur Crime News /Photo Credit: IBC24
- बिलासपुर के काठाकोनी-भिलौनी इलाके में युवक पर तलवार से हमला
- गाली-गलौच का विरोध करने पर तीन युवकों ने किया जानलेवा वार
- गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया
Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद हैं उन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन हत्या, लूट, मारपीट, रेप जैसे वारदातें सामने आ रही है। वही इसी बीच न्यायधानी में अज्ञात बदमाशों ने युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
Bilaspur Crime News जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बिलासपुर के काठाकोनी भिलौनी इलाके का है। बताया जा रहा है कि गाली-गलौच करने से मना करने पर हुए विवाद के बाद नशे में धुत तीन युवकों ने युवक पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिरा पड़ा और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। बीच शहर में हुए इस घटना से अब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे है। बदमाशों के आतंक ने लोगों को दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है।
ये भी पढ़ें
- Ramkumar Toppo Case Tehsildar Strike: गिरफ्तार होंगे ये BJP विधायक? नायब तहसीलदार से विवाद ने पकड़ा तूल, गिरफ्तारी की मांग पर आज प्रदेशभर में ठप रहेंगे तहसील कार्यालय
- Commercial LPG Cylinder Price Today: LPG गैस 42 रुपए महंगा, खाना बनाने वाले सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए की वृद्धि, जानिए अब कितना करना होगा भुगतान
- Bemetara Samuhik Vivah Today: सामूहिक विवाह समारोह में भड़के विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह.. कलेक्टर-एसपी को सार्वजनिक तौर पर लगाई फटकार.. जानें आखिर किस बात पर नाराज हुए पूर्व CM
- June Grah Gochar 2026: बृहस्पति के महागोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगा छप्परफाड़ धन लाभ
- Aaj Ka Panchang 1 June 2026 : अधिकमास के सोमवार को बन रहा अद्भुत शुभ संयोग, शिव पूजा से दूर होंगी विवाह की सभी बाधाएं, देखें शुभ मुहूर्त

Facebook


