Bemetara Samuhik Vivah Today: सामूहिक विवाह समारोह में भड़के विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह.. कलेक्टर-एसपी को सार्वजनिक तौर पर लगाई फटकार.. जानें आखिर किस बात पर नाराज हुए पूर्व CM
Bemetara Samuhik Vivah Today: विधायक दीपेश साहू की शादी में सीएम विष्णुदेव साय समेत पूरा मंत्रिमंडल शामिल हुआ।
Bemetara Samuhik Vivah Today/Image Credit: IBC24 File
- बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की बारात बैलगाड़ी में निकाली गई
- शादी समारोह के दौरान अचानक तेज बारिश से मची अफरा-तफरी
- व्यवस्था को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर और एसपी पर नाराजगी जताई
Bemetara Samuhik Vivah Today: बेमेतरा में रविवार को एक अनोखी और पारंपरिक शादी चर्चा का केंद्र बन गई। विधायक दीपेश साहू की बारात आधुनिक तामझाम से दूर बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बाजे-गाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस भव्य बारात में हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए थे।
Bemetara Samuhik Vivah Today लेकिन जैसे ही विवाह शुरू देखते ही देखते तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। दूल्हा और दुल्हन सहित बाराती और घराती सभी बारिश से बचने की कोशिश में जुटे नजर आए। जिसे जो भी बारिश से बचने के लिए मिला उसे सिर के ऊपर रख लिया। वही, इस अव्यवस्था को लेकर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कलेक्टर-एसपी पर भड़क गए।उन्होंने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने ऐसी व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल शामिल होने वाला था, तब भी आयोजन स्थल समय पर तय क्यों नहीं किया गया। रमन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं था और व्यवस्थाओं में गंभीर कमी दिखाई दी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुंचे CM साय, https://t.co/nZE0jMi2o4
— IBC24 News (@IBC24News) May 31, 2026
ये भी पढ़ें
- Kawardha Love Affair Murder Case: प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी महिला, आ धमका पति.. फिर हुआ ऐसा अंजाम कि जानकर कांप उठेगी रूह
- Monkey Snatches Money Bag: दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गया बंदर, फिर किया ऐसा कारनामा लोगों की लग गई लॉटरी, आप भी देखें वीडियो
- Sachin Tendulkar on IPL Impact Player Rule: आईपीएल में बंद होंगे इम्पैक्ट प्लेयर नियम? इस महान बल्लेबाज ने क्यों कर दी बड़ी डिमांड… गेंदबाजों को लेकर दिया चौंकाने वाला सुझाव
- Kanpur B.Ed Entrance Exam Accident: बीएड परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के साथ हादसा, स्लैब धंसने से मची चीख-पुकार, देखें वीडियो
- Janhvi Kapoor Pics: साड़ी पहनकर जाह्नवी कपूर ने फिर लूटी महफिल! खूबसूरती का ऐसा जलवा बिखेरा कि देखते रह गए फैंस
- Lady Sub Inspector Viral Audio: महिला सब इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल, पति से बात करते हुए सास के लिए कर रही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, ससुर पर किया था रेप का केस

Facebook


