Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में सनसनी, पति-पत्नी की खौफनाक हाल में मिली लाश, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन

Bilaspur Crime News: बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, एक दंपति की मौत से सनसनी फैल गई।

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में सनसनी, पति-पत्नी की खौफनाक हाल में मिली लाश, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन

Bilaspur Crime News/Photo Creadit: Ai

Modified Date: July 4, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: July 4, 2026 8:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में किराए के मकान से पति-पत्नी के शव मिले
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति फांसी के फंदे पर लटका मिला
  • पुलिस ने आर्थिक, पारिवारिक और अन्य संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है

Bilaspur Crime News: बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में एक दंपति की मौत से सनसनी फैल गई। यहां किराए के मकान में पति ने पहले टांगिया से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे में झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की करवाई में जुट गई है।

Bilaspur Crime News मिली जानकरी के अनुसार, मृतक पति की पहचान अशोक देवांगन के रूप में हुई, जो फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी धनेश्वरी देवांगन का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक देवांगन सब्जी विक्रेता था और वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था।

खौफनाक मंजर देख सभी के उड़ गए होश

Bilaspur Crime News वहीं, आज शनिवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने ताला तोड़ा तो अंदर का खौफनाक मंजर देख सभी के होश उड़ गए। पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, दूसरी ओर पत्नी की लाश कमरे में पड़ी थी। फ़िलहाल अभी इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस आर्थिक, पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.