Bilaspur Fake Gang Rape Case: खेत में ले गए..न्यूड वीडियो बनाया बनाया फिर…पढ़िए न्यायधानी में फर्जी गैंगरेप केस का खुलासा

Bilaspur Fake Gang Rape Case: खेत में ले गए..न्यूड वीडियो बनाया बनाया फिर...पढ़िए न्यायधानी में फर्जी गैंगरेप केस का खुलासा

Bilaspur Fake Gang Rape Case: खेत में ले गए..न्यूड वीडियो बनाया बनाया फिर…पढ़िए न्यायधानी में फर्जी गैंगरेप केस का खुलासा

Bilaspur Fake Gang Rape Case: खेत में ले गए..न्यूड वीडियो बनाया बनाया फिर...पढ़िए न्यायधानी में फर्जी गैंगरेप केस का खुलासा/image: Social Media

Modified Date: September 21, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: September 21, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में गैंगरेप की झूठी शिकायत का खुलासा
  • पैसों के लालच में रची गई थी साजिश
  • पुलिस ने 3 आरोपियों पर दर्ज किया केस

बिलासपुर। Bilaspur Fake Gang Rape Case: बिलासपुर में पैसों के लालच में चार युवकों को गैंगरेप के झूठे केस में फंसाने की एक सोची-समझी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में नाबालिग द्वारा दर्ज कराई गई सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पूरी तरह फर्जी पाई गई। सच सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता नाबालिग समेत पूरी साजिश रचने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

क्यों रची थी ये साजिश (Bilaspur Crime News)

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग जतिया तालाब के पास घूम रही थी, तभी महिमा यादव उसे गांजा पिलाने के बहाने बिना नंबर की एक्टिवा से मरघट के पास ले गई। वहां पहले से मौजूद ईशु सिंह और आर्यन रात्रे शराब पी रहे थे, जबकि ईशु ने नाबालिग और महिमा को गांजे की चिलम दी। इसके बाद ईशु सिंह ने नाबालिग को लालच दिया कि वह किसी से 30 हजार रुपये लेकर आएगा, जिसमें से 10 हजार रुपये के नशे का खर्च होगा और 20 हजार रुपये वह अपने घर ले जा सकती है।

एक खेत में ले गए….फिर (Fake Rape Case Bilaspur)

Bilaspur Fake Gang Rape Case इसके बदले नाबालिग को ग्राम सैदा निवासी संदीप धीवर, दीपु केंवट, टेगना और शैलेष पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने को कहा गया। फिर रात करीब 12 बजे नाबालिग को सैदा के एक खेत में ले गए। वहां ईशु के कहने पर नाबालिग ने कपड़े उतारे, जिसके बाद आर्यन ने दांतों से कपड़े और पैंट की जेब को फाड़कर उसमें कीचड़ लगा दिया। इस दौरान महिमा मोबाइल से वीडियो बनाती रही और ईशु ने एक पुराना मोबाइल तोड़कर सबूत के तौर पर खेत में बिखेर दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों नाबालिग को सकरी थाने ले गए और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

मनगढ़ंत निकली पूरी कहानी (Gang Rape Case Fake Complaint)

Bilaspur Fake Gang Rape Case पुलिस ने जब तथ्यों की बारीकी से जांच की, तो पूरी कहानी मनगढ़ंत निकली। पुलिस ने जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी महिमा यादव, आर्यन रात्रे और सकरी निवासी ईशु सिंह के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.