Chhattisgarh Job Vacancy 2026: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 230 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Job Vacancy 2026: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 230 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Job Vacancy 2026: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 230 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Job Vacancy 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 21, 2026 / 07:13 am IST
Published Date: September 21, 2026 6:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • महासमुंद में रोजगार मेला
  • 230 पदों पर होगी भर्ती
  • नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका

रायपुर: Chhattisgarh Job Vacancy 2026 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोडाबाजार में सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर

Chhattisgarh Job Vacancy 2026 उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 230 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल सहित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी जानकारी प्राप्त का सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।