Chhattisgarh IMD Rainfall Data 2026: छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहा मानसून!.. सामान्य बारिश का 99.9% कोटा पूरा, इस जिले में सबसे ज्यादा बरसे बादल, देखें आंकड़े..

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 सितंबर 2026 तक सामान्य औसत की 99.9% बारिश दर्ज हुई है। बलरामपुर में सबसे अधिक 177% वर्षा हुई, जबकि बेमेतरा में सबसे कम 78.2% बारिश दर्ज की गई।

Chhattisgarh IMD Rainfall Data 2026: छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहा मानसून!.. सामान्य बारिश का 99.9% कोटा पूरा, इस जिले में सबसे ज्यादा बरसे बादल, देखें आंकड़े..

Chhattisgarh IMD Rainfall Full Data 2026 || Image- ANI News File

Modified Date: September 20, 2026 / 11:59 pm IST
Published Date: September 20, 2026 11:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 99.9% सामान्य बारिश दर्ज
  • बलरामपुर में सबसे ज्यादा 177% वर्षा
  • बेमेतरा में सबसे कम 78.2% बारिश

Chhattisgarh IMD Rainfall Full Data 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की अच्छी बारिश से जल संकट काफी हद तक दूर हो गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की बारिश रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 13 सितंबर 2026 तक प्रदेश में सामान्य औसत बारिश का 99.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस दौरान राज्य में कुल 988.5 मिमी औसत वर्षा हुई, जो पिछले 10 वर्षों के 989.9 मिमी औसत के लगभग बराबर है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान राज्य में औसतन 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश दंतेवाड़ा जिले में 46.3 मिमी दर्ज की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बलरामपुर में सामान्य से 77% ज्यादा बारिश

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का असर अलग रहा है। बलरामपुर जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां कुल 1482.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य औसत का 177 प्रतिशत है। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 146.3 प्रतिशत, रायपुर में 131.8 प्रतिशत, एमसीबी में 127.1 प्रतिशत और महासमुंद में 125.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद और धमतरी जैसे जिलों में अच्छी बारिश से खेती-किसानी को फायदा मिला है।

इन जिलों में अब भी कम बारिश

प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। बेमेतरा में सबसे कम 563.8 मिमी, यानी सामान्य का 78.2 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। वहीं सरगुजा में 589.4 मिमी यानी 79.7 प्रतिशत बारिश हुई है। बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी बारिश सामान्य से कम रही। कांकेर में 67.1 प्रतिशत, सुकमा में 70.5 प्रतिशत और बीजापुर में 74.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। हालांकि नारायणपुर और दंतेवाड़ा की स्थिति इन जिलों की तुलना में बेहतर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मध्य छत्तीसगढ़ में स्थिति बेहतर

Chhattisgarh IMD Rainfall Full Data 2026: बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, सक्ती और जशपुर जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा 10 साल के औसत के करीब रहा है। इन जिलों में करीब 95 से 107 प्रतिशत तक बारिश दर्ज की गई है। राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, कोंडागांव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बारिश सामान्य से कुछ कम रही, लेकिन खरीफ फसलों के लिहाज से स्थिति राहतजनक बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी

मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप

महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट

पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown