Bilaspur Fire News: बुधवारी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, मंजर देख इधर उधर भागे लोग

Ads

Bilaspur Fire News: बुधवारी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, मंजर देख इधर उधर भागे लोग

Bilaspur Fire News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चार दुकानें तबाह
  • रातभर और सुबह अतिरिक्त टीमों की मदद से आग बुझाई गई
  • रेलवे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिलासपुर: Bilaspur Fire News जिले में सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, यहां बुधवारी बाजार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चार दुकानों को अपनी चपेट में ले ली। (Bilaspur Budhwari Bazaar Fire) जिससे पूरा दुकान मलबे में तब्दील हो गया। घटना में व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ।

Bilaspur Market Fire मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। सबसे पहले सायकल की दुकान के गोदाम में आग लगी। जिसके बाद आग विकराल रूप लेता गया। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरा बुधवारी मार्केट घिर गया। बगल के दुकानों तक तेजी से आग फैल गई।

सायकल दुकान, गोदाम, कपड़ा और इलेक्ट्रोनिक की चार दुकानें आग के जद में आ गई। आग ने चारों दुकानों को तबाह कर दिया। हालांकि दमकल की टीमें रातभर आग बुझाने की मशक्कत करती रहीं। सुबह नगर निगम के साथ SECL और NTPC से दमकल की टीमों को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना से एकबार फिर रेलवे क्षेत्र के फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

आग कहाँ लगी थी?

बुधवारी बाजार, बिलासपुर में।

कितनी दुकानें आग की चपेट में आईं?

कुल चार दुकानें – सायकल, गोदाम, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक।

आग लगने का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की है।