छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले के बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोपी ने आत्महत्या की

Ads

छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले के बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोपी ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 08:01 PM IST

बिलासपुर, 18 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोपी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक आरोपी ने शौचालय में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र का निवासी था और उसे तीन दिन पहले ही 15 अगस्त को रायगढ़ से बिलासपुर के बाल सुधार गृह लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र कुछ दिन पहले ही 18 वर्ष पूरी हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर के इसी बाल सुधार गृह से इस वर्ष 13 जुलाई को चार नाबालिग चौकीदार की हत्या कर फरार हो गए थे।

भाषा सं संजीव जितेंद्र

जितेंद्र

ताजा खबर