BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur Panchayat Elections: ये लोग नहीं लड़ पाएंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव! रद्द हो सकता है नामांकन, जानिए क्या है वजह

ये लोग नहीं लड़ पाएंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव! रद्द हो सकता है नामांकन, Bilaspur Panchayat Elections: People who do not repay their loans will not be able to …

Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga / छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी / Image Source: Customize IBC24

Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga / छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी / Image Source: Customize IBC24

Deepak Sahu
Published: 18 Dec 2024 | 1:28 pmModified: 19 Dec 2024 | 1:04 pm

बिलासपुर। Bilaspur Panchayat Elections छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। स्थानीय नेता अब इस चुनाव के लिए गुणा-गणित लगाकर अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब एक बड़ी खबर आई है। अंत्यावसायी विकास समिति के बकायदार स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। उन्हें समिति से लिए गए ऋण को चुकता करना होगा। इसके बाद  एनओसी लेकर नामांकन फार्म भरने के दौरान जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर नामांकन रद्द हो सकता है।

Read More: Sreeleela : श्रीलीला का अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को किया घायल, देखें स्टाइलिश तस्वीरें

Bilaspur Panchayat Elections दरअसल, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अंत्यावसायी विकास समिति के जरिए स्वरोजगार के लिए वित्तीय ऋण सहायता दी जाती है। बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेते हैं, लेकिन कई लोग इसकी किस्त समय पर नहीं जमा करते हैं। अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। बकाया राशि नहीं चुकाने वाले हितग्राही आगामी नगरीय निकाय या पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। लोन न चुकाने वाले 1,850 हितग्राहियों की सूची जिला अंत्यावसायी विकास सहकारी समिति ने कलेक्टर को सौंपी थी। इसके बाद कलेक्टर ने फैसला लेते हुए इस सूची को निगम आयुक्त, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को भेजा है। कलेक्टर ने नामांकन के दौरान उनके फामों पर निगाह रखने कहा है। कहा जा रहा है कि यदि ऐसे लोग चुनाव लड़ने के लिए नामांकन जमा करते हैं तो उनका पर्चा रद्द किया जा सकता है। बता दें कि स्थानीय चुनाव को लेकर नियम है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों पर सरकारी टैक्स अथवा लोन का बकाया नहीं होना चाहिए।

Read More : Bhopal Crime News : जेल से छूटे आरोपी की बच्ची पर गंदी नजर.. चॉकलेट का लालच देकर ले जा रहा था सुनसान जगह पर, दरिंदे के हाथ से ऐसे बची मासूम 

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के 1108 हितग्राही हैं। इसके अलावा मल्हार नगर पंचायत से दो, तखतपुर नपा से 5, बिल्हा से 3, कोटा से 28 तथा रतनपुर से 15 लोगों का नाम बकायादारों की सूची में शामिल है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से 115, तखतपुर जन पंचायत से 64, जनपद पंचायत कोटा से 52 तथा जनपद पंचायत मस्तुरी से 458 बकायादारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत के चुनाव एक साथ करने की तैयारी है। हालांकि, चुनाव अलग-अलग चरणों में होंगे। अब पहले नगर निगम के चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद पंचायतों की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले दोनों के आरक्षण की प्रक्रिया की जानी थी, लेकिन सरकार ने पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया को रोक दिया था।

 

1. किस कारण से बकायादारों को पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है?

बकायादारों को चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है क्योंकि यदि किसी व्यक्ति पर अंत्यावसायी विकास समिति का ऋण बकाया है, तो उसे पहले यह ऋण चुकता करना होगा। इसके बाद उन्हें समिति से एनओसी (No Objection Certificate) प्राप्त कर नामांकन फार्म के साथ जमा करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है।

किस कारण से बकायादारों को पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है?

बकायादारों को चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है क्योंकि यदि किसी व्यक्ति पर अंत्यावसायी विकास समिति का ऋण बकाया है, तो उसे पहले यह ऋण चुकता करना होगा। इसके बाद उन्हें समिति से एनओसी (No Objection Certificate) प्राप्त कर नामांकन फार्म के साथ जमा करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है।

क्या बकायादारों की सूची में कौन से क्षेत्रों के लोग शामिल हैं?

बकायादारों की सूची में बिलासपुर नगर निगम के 1108 हितग्राही शामिल हैं, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे मल्हार (2), तखतपुर (5), बिल्हा (3), कोटा (28), रतनपुर (15) और ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत बिल्हा (115), तखतपुर (64), कोटा (52), मस्तुरी (458) के हितग्राही शामिल हैं।

क्या चुनाव लड़ने के लिए बकाया टैक्स या ऋण न चुकाने की शर्त है?

जी हां, चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार पर कोई सरकारी टैक्स या ऋण का बकाया नहीं होना चाहिए। बकायादार होने पर उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है यदि उन्होंने ऋण का भुगतान नहीं किया है और एनओसी नहीं जमा की है।

क्या चुनाव एक साथ होंगे?

हां, छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ किए जाने की तैयारी है, लेकिन ये चुनाव अलग-अलग चरणों में होंगे। पहले नगर निगम के चुनावों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur Panchayat Elections: People who do not repay their loans will not be able to contest CG panchayat elections

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm