Bilaspur-Kolkata flight: फ्लाइट में सफर करने वालों को बड़ा झटका! अब बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक, जानें किस वजह से एलायंस एयर ने किया बंद

Bilaspur Air Connectivity Crisis: फ्लाइट में सफर करने वालों को बड़ा झटका! अब बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक, जानें किस वजह से एलायंस एयर ने किया बंद

Bilaspur-Kolkata flight: फ्लाइट में सफर करने वालों को बड़ा झटका! अब बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक, जानें किस वजह से एलायंस एयर ने किया बंद

Bilaspur Air Connectivity Crisis | Photo Credit: AI

Modified Date: September 19, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: September 19, 2026 1:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोलकाता फ्लाइट बंद
  • कम यात्री संख्या का हवाला
  • राज्य सरकार से फ्लाइट बहाल करने की मांग

बिलासपुर: Bilaspur Air Connectivity Crisis बिलासपुर से महानगरों तक सीधी विमान सेवा के सपने पर एक के बाद एक ग्रहण लगता जा रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अंबिकापुर के बाद अब कोलकाता की सीधी फ्लाइट भी बंद हो गई है। (Alliance Air Bilaspur Kolkata) एलायंस एयर की ओर से संचालित बिलासपुर-कोलकाता उड़ान को कम यात्री संख्या का हवाला देकर बंद कर दिया गया है।

कनेक्टिविटी पर सवाल

Bilaspur-Kolkata flight गौरतलब है कि बिलासपुर से संचालित विमान सेवाओं में इससे पहले भी कटौती की जा चुकी है। कभी फ्लाइट का समय बदला गया, तो कभी रूट में बदलाव किया गया। (Bilaspur Flight Cancellation) अब कोलकाता की सीधी कनेक्टिविटी भी खत्म होने से बिलासपुर की महानगरों से एयर कनेक्टिविटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने इसे लेकर विरोध जता रही है।

तत्काल बहाल करने की मांग

समिति का आरोप है कि बिलासा एयरपोर्ट के साथ लगातार ऐसे प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे यहां की विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। समिति का कहना है कि पहले सीधी उड़ान को बदलकर अंबिकापुर से जोड़ा गया। इससे सफर का समय बढ़ा और किराया भी करीब दोगुना हो गया। इसके बाद कम यात्री संख्या का हवाला देकर अब सेवा बंद की जा रही है। समिति ने कोलकाता की सीधी उड़ान तत्काल बहाल करने की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार से मुलाकात कर बिलासपुर की एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने की मांग करने की बात कही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।