Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश! रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, पढ़ें IMD की चेतावनी
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश! रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, पढ़ें IMD की चेतावनी
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश! रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, पढ़ें IMD की चेतावनी /image: IBC24 File
- 19 से 23 सितंबर तक बारिश
- रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट
- बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम
रायपुरः Heavy Rain Alert in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर 19 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश में फिर बारिश (Chhattisgarh Rain Alert Today) की गतिविधि बढ़ने के आसार है।
19 से 23 सितंबर के बीच होगी बारिश
Heavy Rain in Chhattisgarh मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियां अभी छत्तीसगढ़ में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में कई जिले पूरी तरह सूखे रहे और कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच चुकी है। इसके प्रभाव से आज 19 सितंबर की शाम उत्तर अंडमान सागर में कम दवाब का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके बाद यह प्रणाली अगले तीन-चार दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी की मात्रा बढ़ने और बारिश गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
दिनांक 18.09.2026 से 22.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 18.09.2026 to 22.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/aQQJFitbgx— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 18, 2026
आज इन जिलों में बरसेंगे बदरा (Chhattisgarh Rain Today)
IMD के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने रायपुर (Raipur Rain Alert), बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
अब तक किस जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश? (CG Weather News)
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh बता दें कि बीतें कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ी हुई है। दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच चल रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में अब तक कुल बारिश सामान्य से 5 प्रतिशत कम है। अब तक बलरामपुर में सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
देखें पिछले 24 घंटों में कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई (Chhattisgarh Weather Update)
Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs on date 18.09.2026(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 18.09.2026, 0830 IST तक)#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhagalert pic.twitter.com/1TMKlAtoy7
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 18, 2026
ये भी पढ़ें
- Raipur ChakuBaji News: रायपुर में फिर खूनी खेल, झांकी से लौट रहे दो युवकों को चाकुओं से गोदा, इलाके में सनसनी
- Pakistan Mosque Attack: जुमे की नमाज पढ़ रहे थे लोग, तभी आया मौत का मंजर, कई पुलिसकर्मियों समेत 21 की दर्दनाक मौत…मस्जिद में मची चीख-पुकार
- Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला?

Facebook


