Bilaspur Cow Meat News: गौ मांस तस्करी के आरोप में पकड़ी गईं दो महिलाएं, बेहद शातिर तरीके से कर रही थीं पूरा खेल, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Bilaspur Cow Meat News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौमांस तस्करी को लेकर एक बार फिर हंगामा मच गया है। गौरक्षकों की सूचना पर पुलिस ने दो महिलाओं को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है।

Bilaspur Cow Meat News: गौ मांस तस्करी के आरोप में पकड़ी गईं दो महिलाएं, बेहद शातिर तरीके से कर रही थीं पूरा खेल, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

bilaspur news/ image source: ibc24

Modified Date: May 1, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: May 1, 2026 9:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में गौमांस बरामद मामला
  • स्टेशन के बाहर दो महिलाएं गिरफ्तार
  • ट्रॉली बैग से 10 किलो मांस मिला

Bilaspur Cow Meat News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौमांस तस्करी को लेकर एक बार फिर हंगामा मच गया है। गौरक्षकों की सूचना पर पुलिस ने दो महिलाओं को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं ट्रॉली बैग में करीब 10 किलो गौमांस भरकर ट्रेन के माध्यम से रायपुर से बिलासपुर पहुंची थीं।

Bilaspur Cow Meat: पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिलासपुर स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में दोनों महिलाओं को रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान उनके ट्रॉली बैग से करीब 10 किलो गौमांस बरामद हुआ। दोनों महिलाएं शहर के तालापारा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे गौमांस लेकर आई थीं, हालांकि उनका कहना है कि यह मांस वे निजी उपयोग के लिए ला रही थीं।
गौरक्षक भी थाने पहुंचे

Bilaspur News: गौरक्षक भी थाने पहुंचे

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही गौरक्षक भी थाने पहुंचे और इसे तस्करी का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है और पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।