Bilaspur Fire News Today: सब्जी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते इधर-उधर भागे लोग, मचा हड़कंप

Bilaspur Fire News Today: सब्जी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते इधर-उधर भागे लोग, मचा हड़कंप

Bilaspur Fire News Today: सब्जी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते इधर-उधर भागे लोग, मचा हड़कंप

Bilaspur Fire News Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 6, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: June 6, 2026 10:16 am IST

बिलासपुर: Bilaspur Fire News Today जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिचरी सब्जी मंडी (Shanichari Sabji Bajar Fire) में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले ली है। जिससे करीब 15 दुकानें जलकर खाक हो गई। ​घटना के बाद अफरातफरी मच गई है।

Bilaspur Fire News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शनिचरी सब्जी बाजार है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जिससे लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। बताया जा रहा है कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

कल ही बुधवारी बाजार में लगी थी आग

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवारी बाजार में आग का तांडव देखने को मिला। जहां देर रात सायकल की दुकान के गोदाम में आग लगी। जिसके बाद आग विकराल रूप लेता गया। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरा बुधवारी मार्केट घिर गया। बगल के दुकानों तक तेजी से आग फैल गई।

सायकल दुकान, गोदाम, कपड़ा और इलेक्ट्रोनिक की चार दुकानें आग के जद में आ गई। आग ने चारों दुकानों को तबाह कर दिया। हालांकि दमकल की टीमें रातभर आग बुझाने की मशक्कत करती रहीं। सुबह नगर निगम के साथ SECL और NTPC से दमकल की टीमों को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना से एकबार फिर रेलवे क्षेत्र के फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।