Petrol Diesel Price Today 06 June 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी गिरावट, पेट्रोल 37 और डीजल 22 रुपए प्रति लीटर सस्ता, नया रेट आज से ही लागू

Petrol Diesel Price Today 06 June 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी गिरावट, पेट्रोल 37 और डीजल 22 रुपए प्रति लीटर सस्ता, नया रेट आज से ही लागू

Petrol Diesel Price Today 06 June 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी गिरावट, पेट्रोल 37 और डीजल 22 रुपए प्रति लीटर सस्ता, नया रेट आज से ही लागू

Petrol Diesel Price Today 06 June 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी गिरावट, पेट्रोल 37 और डीजल 22 रुपए प्रति लीटर सस्ता, नया रेट आज से ही लागू / Image: AI Generated

Modified Date: June 6, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: June 6, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 37 रुपए प्रति लीटर सस्ता
  • डीजल 22 रुपए प्रति लीटर सस्ता
  • नई दरें 6 जून से लागू हो गई हैं

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 06 June 2026:  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतारा-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार में दिख रहा है। दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की कीमत आसमान छूने लगी है। दूसरी ओर दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई करने वाले ईरान और अमेरिका के बीच संबंध ठीक होते नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते क्रूड ऑयल की सप्लाई लगभग ठप्प है। वहीं, इन सब के बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है। हालांकि डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के नए रेट आज यानि 6 जून से लागू कर दिए गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में भारी कटौती

Petrol Diesel Price Today 06 June 2026:  मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपए कटौती करने का फैसला किया है। वहीं, इस सप्ताह डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के रेट में 4 रुपए की कमी आने के बाद अब आम जनता को एक लीटर के लिए 377.79 रुपए भुगतान करना होगा। जबकि डीजल अभी भी 380.78 रुपए प्रति लीटर के दाम में मिल रहा है। सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।

पेट्रोल 37 और डीजल 22 रुपए सस्ता

गौर करें तो पेट्रोल की कीमतों में लगातार चौथे हफ़्ते कटौती हुई है, जिससे कुल मिलाकर लगभग 37 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है। वहीं, पिछले हफ़्ते, सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमतों में 22 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। सरकार अभी HSD पर कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट सपोर्ट लेवी के रूप में लगभग 100 रुपए प्रति लीटर वसूल रही है, इसके अलावा इनलैंड फ्रेट इक्वलाइज़ेशन मार्जिन भी लिया जाता है।

पेट्रोल पर 125 रुपए प्रति लीटर टैक्स

वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स 125 रुपए प्रति लीटर है, जिसमें पेट्रोलियम लेवी, कस्टम ड्यूटी और क्लाइमेट लेवी शामिल हैं। सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर लगभग 21 रुपए प्रति लीटर और लाइट डीज़ल ऑयल पर लगभग 16 रुपए प्रति लीटर भी वसूल रही है। पेट्रोल और HSD से सबसे ज़्यादा रेवेन्यू मिलता है; इनकी मासिक बिक्री लगभग 700,000 से 800,000 टन है, जबकि केरोसिन की मासिक मांग सिर्फ़ 10,000 टन है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"