Bilaspur Murder Case: पत्नी के बॉयफ्रेंड को रिश्ते खत्म करने बुलाया था घर, लेकिन जब नहीं माना तो पिता-पुत्र ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, सुनकर कांप उठेगी रूह

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर: बिलासपुर- पत्नी के युवक से संबंध के शक में हत्या का मामला सामने आया है।

Bilaspur Murder Case: पत्नी के बॉयफ्रेंड को रिश्ते खत्म करने बुलाया था घर, लेकिन जब नहीं माना तो पिता-पुत्र ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, सुनकर कांप उठेगी रूह

murder/ imagesource: ibc24 file image

Modified Date: May 31, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: May 31, 2026 4:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम संबंध के शक में हत्या
  • पति और बेटे पर आरोप
  • युवक को घर बुलाकर वारदात

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर: बिलासपुर– पत्नी के युवक से संबंध के शक में हत्या का मामला सामने आया है। पति और बेटे पर आरोप है कि उन्होंने बातचीत के लिए युवक को घर बुलाया, और विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। पत्नी ने सकरी थाने पहुंच पुलिस को जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी शिव कामले पेशे से शिक्षक है। वे कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक हैं, और सकरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से अपनी दो बेटी, एक बेटे व पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी रीना कामले का मायका सूरजपुरा थाना लालपुर में है। वह 2 वर्ष पूर्व उसकी छोटी बहन के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मृतक दावेन्द्र कुमार बघेल निवासी राम्हेपुर थाना लोरमी के संपर्क में आई, दोनों के बीच तभी से प्रेम संबंध है। एक माह पूर्व इसकी जानकारी आरोपी शिव कामले को हुई, तब अपनी पत्नी को उससे संबंध रखने से मना किया और उसका सिम तोड़कर फेंक दिया। घटना के दिन 30 मई को रीना कामले को सिम देने के लिए मृतक दावेन्द्र दिन में करीब 12 उनके आया, जिसे शिव कामले ने देख लिया। शिव कामले ने पत्नी से कहा कि दावेंद्र को घर बुलाए। इसके बाद पत्नी ने दावेंद्र बघेल को फोन कर घर बुलाया। दावेंद्र घर पहुंचा। वह अपने पुत्र के साथ घर में उसे समझाइश दे रहे थे, किंतु वह उसकी पत्नि से दूर रहने के लिए तैयार नहीं था।

तीनों के बीच बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण

तीनों के बीच बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। तब आरोपी शिव कामले एवं उसका विधि से संघर्षरत पुत्र दोनो मिलकर हाथपाई करते हुए दावेन्द्र कुमार बघेल की प्लास्टिक के सुतली और मोबाइल के केबल तार से गला घोटकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी। इधर विवाद बढ़ता देख महिला घबराकर घर से सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दावेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में इस विवाद को लेकर पहले से तनाव था। इसी वजह से करीब एक सप्ताह पहले परिवार मुंगेली से बिलासपुर के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।