Bilaspur Crime News: सियासी दूरियां मिटाकर भाजपा-कांग्रेस के युवा नेता लगा रहे थे एकसाथ दांव.. 11 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

Ads

Bilaspur Crime News: सियासी दूरियां मिटाकर भाजपा-कांग्रेस के युवा नेता लगा रहे थे एकसाथ दांव.. 11 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

  •  
  • Publish Date - October 4, 2023 / 04:59 PM IST,
    Updated On - October 4, 2023 / 05:03 PM IST

diamond satta matka

बिलासपुर: चुनाव करीब आते ही पुलिस अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम को लेकर गंभीर हो चुकी है। पुलिस की नजर एक तरफ क्रिकेट विश्वकप के मद्देनजर सटोरियों पर है तो दूसरी उनकी पैनी नजर जुआरियों पर भी बनी हुई है।

Video: गांधी परिवार में नए मेहमान की एंट्री, राहुल गांधी ने मां सोनिया को दिया ‘जानदार तोहफा’

बिलासपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत 11 जुआरियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ने इनके पास से दांव पर लगाए गए करीब 1 लाख 35 हजार रुपये जब्त किये है। जानकारी यह भी सामने आई है कि जिन 11 जुआरियों पर कार्रवाई की गई है उनमे से ज्यादातर जुआरी राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के युवा नेता है। बहरहाल सभी से पूछताछ कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला कायम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई जिला एसपी के निर्देश और एएसपी के मार्गदर्शन पर तारबाहर पुलिस ने की है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें