Rajya Sabha Vande Mataram Bill: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, विरोध करने पर मिलेगी कड़ी सजा और जुर्माने का भी प्रावधान

Ads

 Rajya Sabha Vande Mataram Bill: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, विरोध करने पर मिलेगी कड़ी सजा और जुर्माने का भी प्रावधान

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 03:21 PM IST

 Rajya Sabha Vande Mataram Bill: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, विरोध करने पर मिलेगी कड़ी सजा और जुर्माने का भी प्रावधान /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • राज्यसभा में 'वंदे मातरम्' को कानूनी सुरक्षा देने के लिए विधेयक पेश किया गया
  • प्रस्तावित बिल में अपमान या बाधा पहुंचाने पर 3 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान
  • विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। Rajya Sabha Vande Mataram Bill: संसद में विपक्षी सांसदों का हंगामा आज भी जारी रहा। मॉनसून सत्र के पांचवे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने राज्यसभा में वंदे मातरम् (Vande Mataram Bill) को कानूनी सुरक्षा देने के उद्देश्य से एक अहम बिल पेश किया। बिल पेश होते ही विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई।

 

3 साल तक की कैद, जुर्माने का भी प्रावधान

Rajya Sabha Vande Mataram Bill अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम् का अपमान करता है, इसे गाने से रोकता है या गाने के दौरान बाधा उत्पन्न करता है, तो इसे अपराध माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। नए दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के पूरे 6 पदों को गाना और राष्ट्रगान से पहले इसका गायन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें

'वंदे मातरम्' बिल किसने पेश किया है?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में यह विधेयक पेश किया।

बिल में क्या सजा प्रस्तावित है?

प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, जानबूझकर अपमान, गायन में बाधा या रोक लगाने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

क्या सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' अनिवार्य होगा?

प्रस्तावित बिल में सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' के सभी 6 पदों का गायन तथा राष्ट्रगान से पहले इसका गायन अनिवार्य करने का प्रस्ताव है।

क्या यह कानून अभी लागू हो गया है?

नहीं। यह अभी एक प्रस्तावित विधेयक है। इसे कानून बनने के लिए संसदीय प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राज्यसभा की कार्यवाही क्यों स्थगित हुई?

बिल पेश होने के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई।