Bilaspur Muslim Family Attack : रतनपुर हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, क़त्ल के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग

Ads

Bilaspur के पेंडरवा गांव में मुस्लिम परिवार पर हमले और हत्या के मामले में आक्रोश बढ़ गया है। पीड़ित परिवार और मुस्लिम समाज ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

Bilaspur Muslim Family Attack / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीड़ित परिवार के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग एसपी ऑफिस पहुंचे।
  • आरोपियों पर फांसी, बुलडोजर कार्रवाई और नाबालिगों पर सख्त एक्शन की मांग।
  • पुलिस ने DSP स्तर की जांच टीम गठित की।

बिलासपुर : Bilaspur Muslim Family Attack छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के पेंडरवा में मुस्लिम परिवार पर हुए हमले और हत्या का मामला गरमाया हुआ है। इसी को लेकर आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पीड़ित परिवार के साथ रैली निकालकर एसपी ऑफिस पहुंचे। मुस्लिम समाज और पीड़ित परिजनों ने घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए SSP से दोषियों पर सख्त कार्रवाई, फांसी की सजा देने और आरोपी नाबालिगों पर कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग की है।

SSP ने जांच का दिलाया भरोसा

परिजनों ने बताया कि घटना से पूरा परिवार आहत हुआ है, बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई है, ऐसे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर पुलिस को नज़ीर पेश करनी चाहिए। Bilaspur crime news  मुस्लिम समाज और परिजनों की मांग पर SSP ने घटना की जांच के लिए DSP लेवल पर जांच टीम का गठन किया है। SSP ने भरोसा दिलाया है कि गहन और गंभीर जांच के साथ आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। पुलिस की यह कोशिश होगी कि आरोपी सलाखों के पीछे रहें। SSP ने आरोपियों की संपत्तियों की जांच के साथ इस पर भी कार्रवाई की बात कही है।

1 अप्रैल को किया था हमला

गौरतलब है कि बीते 1 अप्रैल को रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में मुस्लिम परिवार पर गांव के ही सुरेश श्रीवास और उसके बेटों ने जानलेवा हमला किया था। वारदात में 65 वर्षीय मुराद बेगम की हत्या हो गई थी और परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास, दो नाबालिग सहित पूर्व सरपंच उमेश श्रीवास को गिरफ्तार किया है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-