BJP-Congress Action: बागियों के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. महिला नेता समेत पूर्व एल्डरमैन निष्कासित, पढ़ें नाम..

निकाय चुनाव के दौरान दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष देखा गया था। नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के खिलाफ काम करने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है।

BJP-Congress Action: बागियों के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. महिला नेता समेत पूर्व एल्डरमैन निष्कासित, पढ़ें नाम..

BJP-Congress action against rebel leaders || Image- IBC24 News

Modified Date: February 13, 2025 / 05:48 pm IST
Published Date: February 13, 2025 5:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा और कांग्रेस ने बागियों पर कसा शिकंजा
  • रायगढ़ में भाजपा और कांग्रेस ने की अपने ही नेताओं पर कार्रवाई
  • कई लीडर पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित
  • सभी पर पार्टी विरोधी कामकाज में शामिल रहने का आरोप

BJP-Congress action against rebel leaders: रायगढ़: निकाय चुनाव में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व एल्डरमैन सहित चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जबकि भाजपा ने भी बागियों की सूची तैयार कर ली है और अनुशासनात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है।

Read More: SI Transfer List Today: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए एक दर्जन से अधिक SI के प्रभार

भाजपा में बागियों पर कार्रवाई

टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के कारण कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा या पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम किया। चुनाव के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ प्रत्याशियों ने पार्टी फोरम में शिकायतें दर्ज करवाई हैं। भाजपा की अनुशासन समिति को अब तक पाँच लोगों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पिंकी पंडा और किरण दुबे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

BJP-Congress action against rebel leaders: पार्टी ने पहले ही अंकिता चौधरी को निष्कासित कर दिया है, जबकि अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने बताया कि पार्टी प्रत्याशियों की शिकायतों के आधार पर जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कांग्रेस ने भी लिया बड़ा एक्शन

कांग्रेस ने भी अपने बागियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने चार नेताओं को निष्कासित करने का निर्णय लिया है, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व एल्डरमैन राजेश शुक्ला और लक्ष्मण महिलांगे जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि प्रत्याशियों की शिकायतों की जांच के बाद अनुशासन समिति ने यह कदम उठाया है और भविष्य में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: CG Cabinet in Mahakumbh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी और पूरे मंत्रिमंडल के साथ लगाई महाकुंभ में डुबकी.. आप भी देखें तस्वीरें..

BJP-Congress action against rebel leaders: निकाय चुनाव के दौरान दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष देखा गया था। नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के खिलाफ काम करने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। अब भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दल अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर लगातार शिकंजा कसते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्यरत हैं।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown