CG Assembly Budget Session 2025: सोमवार से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम देखें यहां
CG Assembly Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। बजट सत्र में कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के

Today Live News and Updates 17th June 2025/ Image Credit: IBC24 File Photo
- त्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है।
- बजट सत्र में कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने दिखेंगे।
- इससे पहले की आज विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बजट सत्र को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।
रायपुर: CG Assembly Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। बजट सत्र में कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने दिखेंगे। इससे पहले की आज विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बजट सत्र को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। 21 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 17 बैठकें होगी। तीन मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले कि कल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन उल्लेख के बाद राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। फिर 27 और 28 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
3 मार्च को पेश होगा बजट
CG Assembly Budget Session 2025: बजट सत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया 3 मार्च को बजट पेश होने के बाद 4 मार्च और 5 मार्च को 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी। 6 मार्च से 19 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 19 मार्च को आय-व्यय की मांगों से संबंधित विनियोग विधेयक का पुन स्थापना होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक शासकीय विधि विषयक कार्यों के अंतर्गत दो संशोधन विधेयक प्राप्त हुआ है। बजट सत्र के लिए अभी तक 2 हजार 367 प्रश्न आए हैं। इनमें से तारांकित प्रश्नों की संख्या 1 हजार 220 और तारांकित प्रश्नों की संख्या 1 हजार 147 है। ध्यानाकर्षण की 122 सूचनाओं की प्राप्त हुई है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया बजट सत्र के बाद सिंगापुर या लंदन जैसे जगहों पर छत्तीसगढ़ के विधायकों की ट्रेनिंग पर विचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: CG Farmer News: छत्तीसगढ़ के किसान की अनोखी तरकीब, कम मेहनत में ज्यादा कमाई!
कांग्रेस ने की सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी
CG Assembly Budget Session 2025: इधर विधानसभा में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष कांग्रेस ने तैयारी की है। सोमवार को शाम 7:00 बजे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बंगले में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जहां सरकार को लॉ एंड ऑर्डर, कई योजनाओं में गड़बड़ी, धान खरीदी, कोरबा के फ्लोरा मैक्स फाइनेंस कंपनी और कवासी लखमा की गिरफ्तारी जैसे कई मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर बजट पेश करेगी। सीएम विष्णु देव साय ने कहा बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कांग्रेस का कहना है राज्य सरकार को गिरने के लिए हमारे पास कई मुद्दे हैं। राज्य सरकार के पास जवाब नहीं है। कुल मिलाकर बजट सत्र हंगामेदार होने वाला है सत्ता पक्ष की पूरी कोशिश होगी कि विपक्ष को सभी मुद्दों पर संतुष्ट किया जाए लेकिन इस स्थिति में यह देखना होगा कि कांग्रेस कितनी आक्रामकता के साथ मुद्दों को उठाकर राज्य सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाती है।
Sam Any a Such i 19022025 by satya sahu on Scribd
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Budget session of Chhattisgarh Legislative Assembly starting from Monday, see minute-to-minute program here
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am