BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: महाराष्ट्र में सूखे का असर अब प्याज की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। प्याज के दाम दोगुने होकर करीब 60 रुपये प्रति किलो पहुंच …

(Pyaj Ka Rate Double/Image Credit: Pixabay)

(Pyaj Ka Rate Double/Image Credit: Pixabay)

Chandrakant Dewangan
Published: 01 Oct 2026 | 2:04 pmModified: 01 Oct 2026 | 2:04 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्याज के दाम करीब दोगुने
  2. कमजोर मानसून ने बढ़ाई चिंता
  3. महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात

बिजनेस: Pyaj Ka Rate Double: त्योहारी सीजन के बीच आम लोगों की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कमजोर मानसून के कारण भारत में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। खासतौर पर प्याज की कीमतों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। देश के कुल प्याज के उत्पादन में करीब 40% हिस्सेदारी रखने वाले महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात के कारण प्याज के दाम पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुने (Pyaj Ka Rate Double) हो गए हैं। इससे त्योहारों से पहले रसोई का बजट बिगड़ने से लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कई फसलों पर मंडरा रहा असर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल खरीफ फसलों की बुवाई का कुल रकबा पिछले साल से करीब 1.2% कम है, लेकिन यह सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। चिंता की बात यह है कि देश के बड़े कृषि राज्यों में बारिश की कमी दर्ज की गई है। इन राज्यों में देश का करीब तीन-चौथाई प्याज, दो-तिहाई दालें और आधा चावल पैदा होता है। ऐसे में कम बारिश का असर फसलों की पैदावार पर पड़ सकता है और आने वाले समय में खाद्य कीमतों (Pyaj Ka Rate Double) पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

प्याज के साथ चावल और दाल भी महंगे

कमजोर मानसून का असर खाद्य कीमतों में पहले से दिखाई देने लगा है। MoSPI (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन) की ओर से जारी अगस्त के CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) आंकड़ों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया। सितंबर में भी प्याज के साथ चीनी, चावल और दालों के दाम में तेजी देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 के अंत तक देश के करीब 49.4% से अधिक हिस्से में सूखे जैसे हालात थे। 2023 में यह आंकड़ा करीब 30% था यानी स्थिति में काफी बदलाव आया है।

महाराष्ट्र और पंजाब में ज्यादा असर

बड़े राज्यों में महाराष्ट्र और पंजाब की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के करीब 84% और पंजाब के 80% हिस्से में सूखे जैसी स्थिति है। IIT गांधीनगर के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के 358 में से 265 तालुके सूखे से प्रभावित बताए गए हैं। देश में इस मानसून सीजन में सामान्य से करीब 12% कम बारिश दर्ज की गई है। रिपोर्ट में इसका एक कारण अल नीनो की स्थिति को बताया गया है। 2015 के बाद मानसून में यह बड़ी कमी बताई जा रही है, जिससे खरीफ फसलों (Pyaj Ka Rate Double) और खाद्य कीमतों पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में कमजोर बारिश और सूखे जैसे हालात को प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Pyaj Ka Rate Double: Onions that used to cost ₹30 are now selling for over ₹60! Sudden price hikes have thrown kitchen budgets into disarray

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

01 Oct 2026 | 2:15 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm