मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) जिले के एक मंदिर परिसर के अंदर 16 वर्षीय लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और घटना का खुलासा करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में 22 वर्षीय एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी की मदद करने के आरोप में एक किशोर को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।
कोतवाली थानाध्यक्ष बृजेश कुमार के अनुसार, आरोपी सतेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना 29 सितंबर को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के गौशाला रोड इलाके में स्थित मंदिर परिसर के एक कमरे में हुई थी।
लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, नाबालिग को एक किशोर ने मंदिर बुलाया था, जहां सतेंद्र ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एक नाबालिग, जिसने कथित तौर पर आरोपी की मदद की थी, उसे भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।'
पुलिस ने बताया कि इससे संबंधित ही एक अन्य मामले में तीन लोगों पर सतेंद्र के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने 29 सितंबर को मंदिर के कमरे में सतेंद्र को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया था और उसके साथ मारपीट की थी।
पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।
भाषा सं जफर मनीषा वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 am