CBI Raid In CG: CBI ने सील किया ASP अभिषेक माहेश्वरी का घर, कई अधिकारियों के घर पर जारी है कार्रवाई
CBI Raid In CG: पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज अधिकारियों के ठिकानों पर भी CBI ने दबिश दी है। पूर्व सीएम बघेल के कई सहयोगियों

CBI Raid In CG/ Image Credit: IBC24 X Handle
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज अधिकारियों के ठिकानों पर भी CBI ने दबिश दी है।
- CBI की कार्रवाई भूपेश बघेल के कई सहयोगियों और करीबियों के घर भी चल रही है।
- CBI की टीम ने ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर को सील कर दिया।
रायपुर/भिलाई: CBI Raid In CG: छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा ऐप मामलों से संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज अधिकारियों के ठिकानों पर भी CBI ने दबिश दी है। इतना ही नहीं, खबर आ रही है कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समर्थक और पुलिस के बीच झड़प हुई है।
इन लोगों के घर CBI ने दी दबिश
CBI Raid In CG: बताया जा रहा है कि CBI की कार्रवाई भूपेश बघेल के कई सहयोगियों और करीबियों के घर भी चल रही है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। इसके अलावा कई IAS और IPS अधिकारियों के घर भी छापेमार कार्रवाई चल रही है। पूर्व IAS अनिल टूटेजा, IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास, IPS आरिफ शेख, पूर्व रायपुर IG और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास में सीबीआई की टीम की दबिश हुई है। इसके अलावा ASP संजय ध्रुव सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। इतना ही नहीं CBI की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD मनीष बंछोर समेत रायपुर के पूर्व एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और पूर्व सीएम बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के घर भी छापा मारा है। वहीं CBI ने ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर पर भी छापा मरा था। वहीं जब माहेश्वरी के घर पर कोई नहीं मिला तो CBI की टीम ने उनके घर को सील कर दिया।
🔴 CBI ने ASP अभिषेक माहेश्वरी का घर किया सील : छत्तीसगढ़ में CBI के छापे का अबतक का पूरा अपडेट देखिए : #BhupeshBaghel #CBI #CBIRaid #MahadevBettingApp #MahadevApp #Chhattisgarh
https://t.co/BsMnNjYcYF— IBC24 News (@IBC24News) March 26, 2025
10 पहले पहले ED की टीम ने दी थी दबिश
CBI Raid In CG: बता दें कि आज से 16 दिन पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भूपेश के घर पर दबिश दी थी। यह रेड केवल उनके भिलाई निवास पर ही की गई थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: CBI की छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ महादेव सट्टा ऐप मामलों में पूछताछ और जांच के लिए की गई है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: CBI sealed the house of ASP Abhishek Maheshwari, action is going on at the houses of many officers
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am