Ashwini Vaishnaw Statement: MP में बुलेट ट्रेन पर बड़ा संकेत! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा- बुलेट ट्रेन से बदलेगा औद्योगिक नक्शा

Ashwini Vaishnaw Statement: MP में बुलेट ट्रेन पर बड़ा संकेत! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा- बुलेट ट्रेन से बदलेगा औद्योगिक नक्शा

Ashwini Vaishnaw Statement: MP में बुलेट ट्रेन पर बड़ा संकेत! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा- बुलेट ट्रेन से बदलेगा औद्योगिक नक्शा

Ashwini Vaishnaw Statement/Image Source: ANI

Modified Date: February 2, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MP में बुलेट ट्रेन पर बड़ा संकेत
  • अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान
  • रीवा–दंतेवाड़ा तक बदलेगी कनेक्टिविटी?

दिल्ली/जबलपुर: Ashwini Vaishnaw Statement: मध्यप्रदेश में बुलेट ट्रेन को लेकर उठे सवालों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भविष्य में देश के मध्यम और छोटे शहरों को भी बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन केवल यात्रा का साधन नहीं है बल्कि इससे औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा मिलता है।

MP में बुलेट ट्रेन पर बड़ा संकेत! (Bullet Train Madhya Pradesh)

रेल मंत्री ने कहा कि रीवा और दंतेवाड़ा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी अभी सीमित है लेकिन केंद्र सरकार तेजी से रेलवे नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में भारतीय रेलवे की एक नई तस्वीर देश के सामने होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में केवल 400 से 500 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती थीं, जबकि मौजूदा केंद्र सरकार ने अब तक 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

रेल मंत्री बोले- मध्यम शहर भी जुड़ेंगे (Indian Railways expansion plan)

Ashwini Vaishnaw Statement: उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में रेलवे के माध्यम से करीब 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। साथ ही उन्होंने कोयला आपूर्ति को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान पावर प्लांट्स को कोयले की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता था, जबकि आज रेलवे हर पावर प्लांट तक पर्याप्त कोयला पहुंचा रही है। रेल मंत्री ने आगामी कुंभ आयोजनों को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पहले आस्था के महापर्व कुंभ की उपेक्षा की जाती थी, लेकिन अब जनभावनाओं का सम्मान करते हुए रेलवे द्वारा कुंभ के लिए भव्य और सुव्यवस्थित तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।